यूपी में बारिश ने ढाया कहर, सीएम योगी ने नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों से की तलब

लखनऊ, 17 सितंबर: मूसलाधार बारिश का कहर बीते 24 घंटों से उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। तो वहीं, 30 से अधिक लोगों की मौत बारिश की वजह से हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए फील्ड पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है।

CM Yogi send the officers in field to estimate damage from heavy rain

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 17 सितंबर को निर्देश दिया है कि नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारी और कर्मी फिल्ड में उतर कर रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लें और लोगों को समुचित राहत पहुंचाएं। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय को यह भी निर्देश दिया है कि जलजमाव के कारण कोई रोग ना फैले इसके लिए यथोचित उपाय करें।

नुकसान का हो आंकलन
सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। इसके साथ ही जल जमाव की स्थिति में पानी को निकालने की प्राथमिकता पर व्यवस्‍था करवाई जाए। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों के अधिकारी अपने क्षेत्र में बारिश के चलते हुए नुकसान का सही सही आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+