Iran US War: इस्लामाबाद शांति वार्ता फिर बेनतीजा! वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री, भड़के ट्रंप, 10 बड़े अपडेट

Iran US War Update: ईरान- अमेरिका के बीच का तनाव कम होते नजर नहीं आ रहा है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान यात्रा के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है। इस फैसले से ईरान के साथ प्रस्तावित शांति वार्ता का दूसरा दौर अधर में लटक गया है। ट्रंप ने कहा कि 'ईरान को बहुत कुछ ऑफर किया लेकिन काफी नहीं निकला इसलिए इतनी लंबी दूरी की यात्रा अब गैरजरूरी और बेनतीजा होगी।'

Iran US War

पिछले 24 घंटों मे क्या-क्या हुआ, 10 बड़े अपडेट यहां पढ़ें

18 घंटे की उड़ान भरने का कोई मतलब नहीं- ट्रंप

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ को बताया, 'मैंने कुछ देर पहले अपने लोगों से कहा था कि अब आप वहां जाने के लिए 18 घंटे की उड़ान नहीं भर रहे हैं। वे जब चाहें हमें फोन कर सकते हैं लेकिन आप कुछ भी बात करने के लिए 18 घंटे की उड़ानें नहीं भरने वाले है इसका कोई मतलब अब नहीं है' आपको बता दें कि रद्द हुई इस वार्ता में स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर अमेरिकी वार्ताकार थे।

'कोई नहीं जानता कि प्रभारी कौन है',Trump का तंज

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि 'मैंने अपने प्रतिनिधियों के इस्लामाबाद, पाकिस्तान जाने की यात्रा रद्द कर दी है ताकि ईरानियों से मिल सकें। यात्रा में बहुत अधिक समय बर्बाद होता है, बहुत काम है! इसके अलावा, उनके 'नेतृत्व' के भीतर जबरदस्त आंतरिक कलह और भ्रम है। कोई नहीं जानता कि प्रभारी कौन है, यहां तक कि उन्हें भी नहीं।'

वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री, शांति वार्ता फिर बेनतीजा!

ट्रंप की यह घोषणा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, से मुलाकात कर वापस लौट गए हैं। IRNA समाचार एजेंसी ने बताया कि अब्बास अराक्ची 'ओमान की यात्रा पूरी करने के बाद और रूस जाने से पहले, फिर से पाकिस्तान का दौरा करेंगे, उनके प्रतिनिधिमंडल का एक हिस्सा तेहरान लौट गया था ताकि युद्ध को समाप्त करने से जुड़े मुद्दों पर बात की जा सके, रविवार रात को इस्लामाबाद में अराघची के साथ फिर से जुड़ने का कार्यक्रम है।

ईरान ने अधिकतमवादी मांगों को अस्वीकार किया

ईरान ने अमेरिका की अधिकतमवादी मांगों को अस्वीकार करने की बात कही है। तेहरान अमेरिका पर अविश्वास करता रहा है, क्योंकि पिछली परमाणु वार्ताओं के बाद भी उसे अमेरिका और इजरायल के हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

अनिश्चितकालीन युद्धविराम फिलहाल लागू

पाकिस्तान के राजनयिक समाधान के अनुरोध पर ट्रंप द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन युद्धविराम दोनों पक्षों के बीच लागू है। बावजूद इसके, ईंधन संकट, मूल्य वृद्धि और होर्मुज जलडमरूमध्य की लगभग नाकेबंदी से तेल, गैस व उर्वरकों की शिपमेंट पर आर्थिक प्रभाव जारी है।

पाकिस्तान अपनी भूमिका निभाने के लिए 'प्रतिबद्ध'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता रद्द होने के बाद उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से फ़ोन पर बात की। शरीफ़ ने X पर लिखा, "पाकिस्तान एक ईमानदार और सच्चा मध्यस्थ बनकर अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है - जो इस क्षेत्र में स्थायी शांति और टिकाऊ स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।"

ट्रंप ने जारी किया है 'शूट एंड किल' का आदेश

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में 20 घंटे तक सीधी शांति वार्ता हुई। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह उच्चतम स्तर की बातचीत थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।
द्विपक्षीय तनाव अभी भी अधिक है। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रखी है, ट्रंप ने संभावित समुद्री खदानें बिछाने वाली छोटी नौकाओं के लिए 'शूट एंड किल' आदेश दिया है।

यह पढ़ेंं: Donald Trump: सुरक्षा में चूक! वाशिंगटन की डिनर पार्टी में चलीं गोलियां, सुरक्षित निकाले गए ट्रंप
यह पढ़ेंं: Donald Trump: सुरक्षा में चूक! वाशिंगटन की डिनर पार्टी में चलीं गोलियां, सुरक्षित निकाले गए ट्रंप
यह पढ़ें: Betting Scandal: ट्रंप के 'सट्टेबाज' सैनिक का भंडाफोड़, मादुरो की गिरफ्तारी पर लगाया दांव और जीता 3.77 करोड़
यह पढ़ें: Betting Scandal: ट्रंप के 'सट्टेबाज' सैनिक का भंडाफोड़, मादुरो की गिरफ्तारी पर लगाया दांव और जीता 3.77 करोड़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+