Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में आसमान उगल रहा आग लेकिन पहाड़ों पर Rain अलर्ट, क्या है दिल्ली का हाल?

Aaj Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम की उठापटक जारी है, कई राज्यों में पारा अभी से ही 45 डिग्री पार कर गया है, जिसकी वजह से मौसम वैज्ञानिक भी चितिंत हैं कि अभी ये आलम है तो मई-जून में गर्मी का क्या हाल होगा?

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा इसलिए उसने 'हीटवेव' का अलर्ट जारी किया हुआ है, हालांकि उसने तपिश के बीच कुछ राहत की भी खबर दी है।

IMD के मुताबिक अगले 24-36 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाएंगे। धूल भरी आंधी और बारिश संभव है, तो वहीं 26 अप्रैल से 1 मई तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार सहित उत्तरी राज्यों में बारिश की आशंका हैं, जिससे इन राज्यों के तापमान में कमी आएगी।

aaj ka mausam

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में लगभग 60 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है, कई जगह तापमान 45°C पार कर चुका है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे बाद राहत की संभावना जताई है।26-30 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में हीटवेव का अलर्ट जारी

बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर है, कई जिलों में तापमान 42°C पार है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से राहत की उम्मीद जताई है। अगले चार-पांच दिन बादल छाए रहने, तेज धूल भरी आंधी और बारिश-वज्रपात संभव हैं। शिवहर, चंपारण, सीतामढ़ी जैसे उत्तरी जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।

राजस्थान में रहेगी बेहिसाब गर्मी, अलर्ट जारी

राजस्थान में उमस भरी गर्मी और लू जारी है, गंगानगर में 44.5°C दर्ज हुआ। आज भी यहां पर हीटवेव अलर्ट घोषित है। 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

कैसेा रहेगा दिल्ली में मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 43°C पर हीटवेव अलर्ट है, मंगलवार से यहां पर आंशिक बादल, गरज-चमक, और बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ा सा तापमान में फर्क होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में होगी बारिश, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। IMD अनुसार, अगले 3 दिन रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश, बर्फबारी और ओले गिर सकते हैं। टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून में भी 40-50 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले भागों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। 26 अप्रैल से तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी तेज हो सकती हैं। चंबा, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+