Donald Trump पर हमला करने वाला शूटर कौन? कमला हैरिस से क्या है कनेक्शन? होटल तक कैसे पहुंचा?
Donald Trump News: अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर कार्यक्रम में शनिवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जिस वक्त वहां पर फायरिंग की घटना हुई, इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे लेकिन फायरिंग के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। फायरिंग करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है और आरोपी की फोटो भी सामने आई है।
ट्रंप ने खुद व्हाइट हाउस के शूटर की पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हथकड़ी पहने और मुंह के बल लेटा हुआ दिख रहा है, जिसके चारों ओर अधिकारी मौजूद हैं। आपको बता दें इस डिनर में ट्रंप समेत लगभग 2,600 मेहमान शामिल थे।

AP के मुताबिक कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में पकड़ा गया शूटर कैलिफोर्निया का 31 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका नाम कोल थॉमस एलेन है, ये टॉरेंस का रहने वाला है। कोल सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम करता था और कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी का स्नातक है। उसने 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था यही नहीं उसने C2 एजुकेशन नामक प्राइवेट ट्यूटरिंग कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर भी काम किया हुआ है यही नहीं वो गेम डेवलपर के तौर पर भी काम कर चुका है और 2014 में नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में समर रिसर्च फेलोशिप का वो पार्ट रहा है।
कमला हैरिस के समर्थन वाली कमेटी को दिया था चंदा
उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि उसने साल 2014 में कमला हैरिस के समर्थन वाले एक पॉलिटिकल एक्शन कमेटी को चंदा भी दिया था यही नहीं वो छात्रों से लगातार संपर्क में रहता था और साल 2024 में वो टीचर ऑफ द मंथ भी रह चुका है। हालांकि उसके इरादे क्या थे और वो इतनी सुरक्षा के बीच होटल तक पहुंचा कैसे इस बार में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है और ना ही ट्रंप की ओर से उसकी पहचान के बारे में फिलहाल ये कहा गया है कि वो मानसिक रूप से सही नहीं है।'
Donald Trump News: फायरिंग के बाद होटल में था अफरा-तफरी का माहौल
सुरक्षाकर्मियों की मदद से ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया, क्योंकि फायरिंग की खबरों से कार्यक्रम स्थल के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, मेहमानों को मेजों के नीचे दुबके हुए देखा जा सकता है, जबकि सुरक्षा टीमें तेजी से अंदर आईं और इलाके को सुरक्षित कर लिया।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैसे होटल तक पहुंचा शूटर?
कुछ ही मिनटों के भीतर, कार्यक्रम स्थल के आसपास का इलाका पुलिस वाहनों, एम्बुलेंस और टैक्टिकल यूनिट्स से भर गया। सुरक्षा बलों ने उस जगह को पूरी तरह से घेर लिया और यह सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया कि अब कोई और खतरा न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग मुख्य हॉल के बाहर हुई थी, जिससे अंदर मौजूद लोगों को चोट लगने से बचाया जा सका। अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना के तुरंत बाद ही संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया था। सुरक्षित जगह पर पहुंचाए जाने के लगभग एक घंटे बाद, ट्रंप ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 'गोली चलाने वाले को पकड़ लिया गया है।'
'काफी eventful शाम', ट्रंप की प्रतिक्रिया
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने इसे 'काफी eventful शाम' बताया और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया था, और कहा, "शो जारी रहने दो," लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि अंतिम फ़ैसला कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications