Gujarat Local Body Elections 2026: 9,262 सीटों पर वोटिंग जारी, अमित शाह-PM मोदी ने किया मतदान

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में आज स्थानीय स्वराज्य की संस्थाओं के लिए महाकुंभ का आगाज हो गया है। राज्य की 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की हजारों सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को सत्ता का 'सेमीफाइनल' माना जा रहा है, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

अहमदाबाद, सूरत और राजकोट जैसे महानगरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 4 करोड़ से अधिक मतदाता आज 25,537 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में कैद करेंगे। इन चुनावों के नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

Gujarat Local Body Elections 2026

9,262 सीटों पर सियासी घमासान

गुजरात निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार कुल 9,262 सीटों पर चुनाव हो रहा है। सीटों का गणित कुछ इस प्रकार है:

  • नगर निगम: 1,044 सीटें
  • नगरपालिका: 2,412 सीटें
  • जिला पंचायत: 1,038 सीटें
  • तालुका पंचायत: 4,976 सीटें

मैदान में कुल 25,537 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने सबसे ज्यादा 9,237 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 8,443 और आम आदमी पार्टी (AAP) के 5,261 उम्मीदवार त्रिकोणीय मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।

बीजेपी ने दर्ज की 'निर्विरोध' रिकॉर्ड जीत

मतदान से पहले ही कई सीटों पर परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। इस बार रिकॉर्ड 715 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। इसमें नगर निगम की 43, नगरपालिका की 385, जिला पंचायत की 52 और तालुका पंचायत की 252 सीटें शामिल हैं। तुलनात्मक रूप से देखें तो पहले यह आंकड़ा अमूमन 240 के आसपास रहता था। वहीं, कांग्रेस के खाते में 12 और निर्दलीयों के हिस्से 3 निर्विरोध सीटें आई हैं।

अमित शाह डालेंगे वोट, पीएम मोदी कर चुके मतदान

वीआईपी मूवमेंट की बात करें तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने परिवार के साथ मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी व्यस्तताओं के चलते पहले ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है:

  • तैनाती: 41,383 पुलिसकर्मी और 59,525 होमगार्ड/जीआरडी जवान तैनात।
  • बूथ: कुल 30,000 मतदान केंद्रों पर 50,000 बूथ बनाए गए हैं।
  • संवेदनशील क्षेत्र: 16,371 बूथ संवेदनशील और 2,196 बूथ बेहद संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

इन इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: TN Election 2026: कोयंबटूर में 'रोबोट' कर रहा वोटर्स का स्वागत, हाथ जोड़कर बोला- वोट जरूर डालें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+