किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर न चलाएं बुलडोजर, CM योगी ने अधिकारियों को चेताया

किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर न चलाएं बुलडोजर, CM योगी ने अधिकारियों को चेताया

लखनऊ, 08 अप्रैल: योगी आदित्यनाथ सरकार के फिर से सत्ता में आने के बाद प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। तो वहीं, अपराधियों में भी बुलडोजर का खौफ साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। इस बीच बुलडोजर को लेकर सीएम योगी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

cm yogi instructs officers to do not use bulldozer on poor people property

सीएम योगी ने अधिकारियों को साफ कहा है कि बुलडोजर किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर नहीं चलाएं। बुलडोजर सिर्फ माफियाओं, दुर्दांत अपराधी और अवैध संपत्तियों पर ही चलाएं। अगर किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर बुलडोजर चला तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे माफिया जिन लोगों ने कमजोरों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया हो सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। किसी को परेशान न किया जाए। दरअसल, योगी 2.0 की सत्ता में वापसी के बाद से प्रदेश में लगातार हो रही ध्वस्तीकरण की कार्यवाई को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं।

बुलडोजरबाज अफसरों को सीएम योगी का सख्त निर्देश कि किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर बुलडोजर नहीं चलेगा। सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी या फिर माफिया की अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर ही चले। इतना ही नहीं गरीबों, और व्यापारी की सम्पत्ति पर कब्जा करनेवाले भूमाफियाओं पर ही कार्रवाई हो।

आपको बता दें कि 25 मार्च के बाद से ही प्रशासन अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ मुहीम चला रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, बलिया देवरिया, आजमगढ़ समेत तमाम जिलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+