CM धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर शंकराचार्य के साथ किया मंथन, बोले- हर भक्त को होंगे धामों के दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, संतों का मार्गदर्शन जरूरी है। सरकार के कार्यों का फीड बैक मिलने से काम करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी

Pushkat Dhami

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने जगद्गुरु शंकराचार्य से चारधाम यात्रा को लेकर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि चारधाम के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन कराएंगे। यह सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, संतों का मार्गदर्शन जरूरी है। सरकार के कार्यों का फीड बैक मिलने से काम करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

13 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया
इस बार देशभर में कोरोना के मामले बढ़ने से यात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर है। लेकिन सरकार एहतियात के हर कदम उठा रही है। कोविड गाइड लाइन के पालन के साथ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना भी सरकार का काम है। अभी तक 13 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी यात्री उत्तराखंड पहुंचेगा उनको दर्शन करने का मौका मिलेगा। दर्शन करवाए जाएंगे। सरकार इसका ध्यान रखेगी कि इससे जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। कैसे सभी को दर्शन कराए जाएं इस पर विचार हो रहा है। कांग्रेस के नाराज विधायकों के मुलाकात का सवाल मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए टाल गए। कहा कि उनसे कांग्रेस के नाराज विधायक भी मिलते हैं और खुश रहने वाले विधायक भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+