सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर को देंगे बड़ा तोहफा

इंदौर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। आज शुक्रवार (2 सितम्बर) को सिक्स लेन फ्लाई ओवर की आधारशीला रखी जाएगी। वहीं दोपहर 2:30 शिवराज भूमि पूजन करेंगे, इसक

इंदौर,2 सितंबर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। आज शुक्रवार (2 सितम्बर) को सिक्स लेन फ्लाई ओवर की आधारशीला रखी जाएगी। वहीं दोपहर 2:30 शिवराज भूमि पूजन करेंगे, इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा पांच चौराहों को चिन्हित किया गया है, सीएम 3:50 तक इंदौर में रहेंगे।

SHIV

इससे पहले सीएम चौहान अभय प्रशाल के पास स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत लाभार्थियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए क्षेत्रीय पार्क जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे CM चौहान 6 लेन के फ्लाईओवर का भूमि पूजन करेंगे। इंदौर के लव कुश चौराहा समेत भवरकुआं और खजराना चौराहा पर भूमि पूजन किया जाएगा। यही नहीं लव कुश चौराहा पर 716 मीटर लंबा ब्रिज तैयार किया जाना है, 66 करोड़ 51 लाख की लागत से यह ब्रिज बनेगा। इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट का जिम्मा अग्रोहा इंफ्रास्ट्रक्चर को सौंपा गया है, वहीँ, कार्य पूरा करने की समय सीमा 18 महीने तय की गई है।

बता दें कि, इंदौर के लव कुश चौराहा पर 716 मीटर लंबा ब्रिज बनाया जाना है । बीते दिनों सीएम चौहान द्वारा शहर में 11 चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की बात कही गई थी, जिसमें से पांच का चुनाव कर लिया गया है। इन पांच में लव कुश चौराहा के अलावा भंवरकुआं चौराहा, खजराना चौराहा, फूटी कोठी और महू नाका पर फ्लाईओवर तैयार किए जाएंगे। वही सिक्स लेन फ्लाई ओवर तैयार होने से इंदौर और उज्जैन से सुपर कॉरिडोर के लिए वाहनों के आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही उज्जैन से एयरपोर्ट, सुपर कॉरिडोर और अन्य स्थानों पर जाने के लिए बेहतर पहुंच मिलेगी। दरअसल इंदौर और उज्जैन के बीच डेढ़ सौ से ज्यादा बसों का आवागमन रहता है, ऐसे में उनका आवागमन सुगम व सरल हो इसलिए ये तमाम कोशिशें की जा रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+