CM पुष्कर सिंह धामी और BJP नेताओं ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

देहरादून, 25 जनवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पैड़ी पहुंच कर ब्रह्मकुंड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ गंगा पूजन किया। गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा ने उन्हें पूजन कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद और सुरेश राठौड़ ने नामांकन दाखिला किया। इससे पहले मदन कौशिक ने गंगा पूजन किया।

CM Pushkar Singh Dhami and BJP leaders took the blessings of Ganga at Harki Paidi

गौर हो कि आज हरिद्वार कलेक्ट्रेट भवन में मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण, रानीपुर सीट से विधायक आदेश चौहान और ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पिछले चार बार से हरिद्वार सीट पर विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खटीमा, रामनगर और गंगोत्री विधानसभा सीट क्यों बन गई खास, जानिए वजह

गंगा पूजन के बाद सीएम धामी ने मीडियाकर्मियों से बाद की और विपक्ष को आड़ेहाथ लिया। उन्होंने कहा, जहां कांग्रेस की सरकार है वहां किसी भी राज्य में वे ऐसी व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। उन्होंने लोगों को भ्रमित करने के लिए ये घोषणा पत्र में डाला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बयान कांग्रेस द्वारा 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा पर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+