उत्तराखंड; सीएम धामी चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए शामिल,महिलाओं ने किए रक्षासूत्र भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं।

CM pushkar Dhami participated in the Rakshabandhan program organized in Champawat, women Rakshasutra.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रसोई गैस में ₹200 जबकि उज्ज्वला योजना के तहत ₹400 की कटौती की गई है, जिसका सीधा लाभ लगभग 33 करोड़ महिलाओं व उनके परिजनों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना लागू होने के बाद प्रदेश में इनके 50 लाख रूपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विकास हेतु कुल 12 घोषणाएं की। जिसमें केदारनाथ किमाड़ के अंतर्गत आने वाली सड़क का नाम शिक्षाविद्/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री के नाम से करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी द्वारा क्षेत्र के जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता, वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+