श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में सीएम धामी हुए शामिल, दी उपाधियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नातकोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

CM pushkar Dhami attended the first convocation of Sri Guru Ram Rai University, conferred degrees

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पटेल नगर स्थित श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शोधार्थियों एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नातकोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे
मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद हमारे ये युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षान्त समारोह विद्यार्थियों के जीवन के लिए हमेशा से एक विशेष अवसर होता है। विद्यार्थी काल व्यक्ति के जीवन का एक ऐसा पड़ाव होता है जहां पर पहुंचकर हमें यह अहसास होता है कि जीवन यात्रा का लक्ष्य क्या है।

लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु राम शिक्षा मिशन की स्थापना 1952 में श्री महंत इंदिरेश चरण दास जी महाराज द्वारा समाज के सभी वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी। आज यह मिशन उत्तर भारत में सैकड़ों संस्थानों में नर्सरी से पी.एच.डी. तक लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। मिशन के अध्यक्ष, श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने श्री मंहत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साइंस शुरू करके समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़े हैं।

आयुष्मान योजना के तहत 91 हजार से अधिक लोगों का ईलाज
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उपाधि प्रदान करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब हमारे इन युवाओं पर समाज के लिए योगदान देने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महन्त इंदरेश अस्पताल में अभी तक आयुष्मान योजना के तहत 91 हजार से अधिक लोगों का ईलाज हो चुका है। संस्थान शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जल्द ही देश दुनिया के विख्यात 20 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया जायेगा।

Recommended Video

    Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+