सीएम नवीन पटनायक ने शुरू की 'अमा ओडिशा, नबिन ओडिशा' योजना, जानें क्‍या है उद्देश्‍य

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना 'अमा ओडिशा, नबिन ओडिशा' का शुभारंभ किया। ओडिशा को और मजबूत और सशक्‍त बनाने के लिए ये योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए ओडिशा के सशक्‍त ओडिशा के निर्मााण के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

 Odisha Chief Minister Naveen Patnaik, Odisha

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्योंझर और भद्रक जिले से 'अमा ओडिशा, नबिन ओडिशा योजना की शुरुआत सीएम पटनायक ने की। 'अमा ओडिशा, नबिन ओडिशा का फोकस राज्‍य के गांवों और हर पंचायत पर होगा।

'अमा ओडिशा, नबिन ओडिशा के तहत 6794 पंचायतों को कवर किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार 3397 करोड़ रुपये खर्च करेगी। योजना के अंतर्गत 90723 परियोजनाएं चलाई जाएगी। इस योजना के तहत गांव और पंचायत के समग्र विकास के लिए पंचायत को 50 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे।

इतना ही नहीं इस योजना के तहत राज्‍य के हर गांव में जगन्नाथ संस्कृति में सुधार किया जाएगा और डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। यह योजना महत्‍वाकांक्षी ओडिशा के निर्माण का मूल आधार होगा।

सीमए पटनायक ने कहा ओडिशा राज्‍य जो भगवान जगन्नाथ की देव भूमि है। जगन्नाथ संस्‍कृति का संदेश विश्व शांति, सद्भाव, समानता और सेवा ही है। इसमें जाति, धर्म, संप्रदाय के बावजूद इसने सभी को अपना बनाया है।मुख्‍यमंत्री पटनायक ने कहा कि इस योजना के तहत जगन्नाथ संस्‍कति को संरक्षित किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्‍येक पूजा स्‍थल को डेवलेप किया जाएगा। इसके अलावा ओडिशा के विरासत स्‍थालों का संरक्षण किया जाएगा।

सीएम पटनायक ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा ओडिशा की सांस्‍कृतिक और विरासत स्‍थलों का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए आवश्‍यक है। इस योजना का उद्देश्‍य ओडिशा के गांवों में डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास करना है। सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत राज्‍य के गांवों में इंटरनेट कनेक्‍शन उपलब्ध होगा।

इसके अलावा इस योजना के तहत साइंस पार्क,कौशल विकास केंद्र होगा और वर्क हब बनाया जाएगा। ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना में गांव के प्राथमिक विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। सीएम ने बताया कि ये योजना युवा समाज, महिलाओं, किसानों, छात्रों के लिए अपार अवसर लाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+