21 जून को योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे सीएम मनोहर लाल, भिवानी में 10 हजार साधक करेंगे योग

चंडीगढ़, 17 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार 21 जून को भिवानी में राज्य स्तरीय 'योग दिवस समारोह' आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में करीब 10 हजार योग साधक एक साथ योग करेंगे।

CM Manohar Lal will be chief guest in Bhiwani on yoga day ceremony

लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए समारोह से एक दिन पहले फाइनल रिहर्सल के बाद भिवानी के भीम स्टेडियम में ही मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चे व खिलाड़ी भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में कम से कम दस हजार योग साधक एक साथ योग करेंगे। बच्चों के योगाभ्यास के लिए बाकायदा अलग से मार्किंग की जाएगी, जिससे कि उनके बैठने की जगह सुनिश्चित हो सके। मुख्य मंच के सामने योग पर एक शानदार रंगोली भी बनाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि प्रत्येक योगासन वहां पर हर योग साधक को दिखाई दे।

कार्यक्रम को लेकर डीसी आरएस ढिल्लो ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की बैठक में दी। डीसी ने निर्देश दिए कि भीम स्टेडियम व आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए योगासन के लिए पर्याप्त संख्या में स्कूली बच्चों का चयन किया जाए। स्कूली बच्चों के अलावा नेहरू युवा केंद्र, एनजीओ, एनसीसी और एनएसएस के वॉलंटियर मुख्य रूप से शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि आयुष विभाग, खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग इस राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के साथ सीधे रूप से जुड़े हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम भव्य और शानदार होना चाहिए ताकि न केवल हरियाणा या देश में बल्कि अन्य देशों में भी भिवानी के कार्यक्रम का संदेश जाए। उन्होंने बताया कि प्री मानसून की आशंका के चलते वैकल्पिक स्थान का भी चयन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+