सीएम मनोहर लाल ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में लगाया खुला दरबार, 400 शिकायतों का करेंगे समाधान
शिकायतों के लिए जिला प्रशासन में गरीब 1 सप्ताह पहले ही लोगों से आवेदन करने को कह दिया गया था। कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्था की गई है कि लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को हिसार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हिसार में बनने वाले एयरपोर्ट का हवाई सर्वेक्षण किया और चल रहे कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अर्बन स्टेट टू में एक सड़क का नामकरण किया। आज सीएम की तरफ से खुले दरबार का भी आयोजन किया जा रहा है। सीएम जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित खुले दरबार में मुख्यमंत्री के सामने करीब 400 शिकायतें रखी जाएंगी जिनका वह समाधान करेंगे। इन शिकायतों के लिए जिला प्रशासन में गरीब 1 सप्ताह पहले ही लोगों से आवेदन करने को कह दिया गया था। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्था की गई है कि लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि विकास मेले में भी शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications