हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट को लेकर सीएम खट्टर ने अमित शाह को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट चंडीगढ़ में स्थापित करवाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने 30 अप्रैल 2022 की दिल्ली में हुई मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की कान्फ्रेंस का हवाला देते हुए यह पत्र लिखा है। सीएम ने कहा है कि 1966 में अलग होने के बाद से हरियाणा और पंजाब का साझा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में है।

हरियाणा विधानसभा में अलग हाईकोर्ट के लिए 14 मार्च 2022, 15 दिसंबर 2005 और 4 मई 2017 को प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। संविधान के अनुच्छेद 214 में साफ है कि प्रत्येक राज्य का अलग हाईकोर्ट होना चाहिए। उन राज्यों में भी अलग हाईकोर्ट है जो पिछले कुछ दशक में बने हैं। यहां तक कि सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय में भी अलग हाईकोर्ट है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वर्तमान में हरियाणा के करीब 50 प्रतिशत केस लंबित हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि 30 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की दिल्ली में हुई कान्फ्रेंस में पंजाब के सीएम ने पंजाब के अलग हाईकोर्ट का मुद्दा उठाते हुए न्यू चंडीगढ़ में स्थापित करने की बात की थी। इसलिए यह सही समय है कि पंजाब और हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट स्थापित किया जाए। इसलिए मेरा मानना है कि केंद्र सरकार भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से इस लंबे समय से लंबित मांग के समाधान के लिए आगे बढ़ सकती है। यदि एक बार इस विषय पर सैद्धांतिक निर्णय हो गया तो अन्य मुद्दे भी आसानी से सुलझ जाएंगे। मनोहर लाल ने सुझाव दिया है कि इस मामले में आप अपनी अध्यक्षता में केंद्रीय कानून मंत्री के समझ एक बैठक बुलाएं और मामले को आगे बढ़ाएं।
-
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications