जुलाई-सितंबर 2023 में 5.2 % रही हरियाणा की बेरोजगारी दर, सीएम खट्टर ने रखी PLFS रिपोर्ट

Haryana News: हरियाणा की बेरोजगारी दर को लेकर आज (19 दिसंबर) विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आमने-सामने आ गए। इस दौरान सीएम खट्टर ने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की रिपोर्ट सामने रखी।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी के दिए गए आंकड़ों पर सदन को जानकारी देते हुए बताया कि आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई-सितंबर, 2023 के दौरान हरियाणा की बेरोजगारी दर 5.2 % रही, जबकि राष्टीय स्तर पर यह आंकड़ा 6.6 % है।

Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में इसी अवधि के दौरान बेरोजगारी दर 14.5 प्रतिशत, पंजाब में 8.8 तथा राजस्थान में 12 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बेरोजगारी दर को कम करने में सफल रही है। इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा था कि नीति आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से हरियाणा में बेरोजगारी दर नौ प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, सरकार की ताज रिपोर्ट को भी सही मान लें तो भी हरियाणा में कांग्रेस सरकार के मुकाबले अब बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2014 में बेरोजगारी दर 2.9 प्रतिशत थी। नीति आयोग की रिपोर्ट से अगर तुलना करें तो हरियाणा में नौ वर्षों में तीन गुणा बेरोजगारी बढ़ी है। इससे पहले सोमवार को भी बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव हो चुका है। बेरोजगारी को लेकर डॉटा अकसर बदलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+