सीएम मनोहर लाल ने दिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 18 जून। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में बैठक के दौरान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के अधिकारियों को प्रदेश की हर मण्डी के विक्रेताओं की एसेसमेंट करवाकर टैक्स की अदायगी करवाने तथा मार्केटिंग बोर्ड को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मण्डियों में CCTV कैमरे लगवाने, पिंजौर में स्थापित होने वाली सेब मण्डी को विकसित कर दुकानों की नीलामी करवाने एवं करनाल, पानीपत, रोहतक व पंचकूला के एग्रो मॉल की दुकानों की भी बिक्री करवाने के निर्देश भी दिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए टैक्स चोरी रोकने के लिए हर मंडी के विक्रेताओं का मूल्यांकन किया जाए। इससे पूरी जानकारी एकत्रित हो सकेगी और टैक्स अदायगी की करवाई जा सकेगी। वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित मार्केटिंग बोर्ड के उच्च अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल, मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री टी एल सत्यप्रकाश, अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, मार्केटिंग बोर्ड के सीएमईओ सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। मनोहर लाल ने कहा कि टैक्स चोरी रोकने के लिए अधिकारी कारगर कदम उठाएं, ताकि बोर्ड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी के लिए मंडियों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पिंजौर में स्थापित होने वाली सेब मंडी को विकसित कर दुकानों की नीलामी करवाई जाए। इसके अलावा, करनाल, पानीपत, रोहतक व पंचकूला के एग्रो मॉल की दुकानों की भी बिक्री की जाए। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड द्वारा मंडियों को जोड़नेे वाली सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसानों को मंडियों तक आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।












Click it and Unblock the Notifications