CM मनोहर लाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को दी शुभकामनाएं

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज यानि मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर देश के सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

CM Manohar Lal extended best wishes to all journalist brothers on Hindi Journalism Day

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यानि मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर देश के सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि सन ..1826 में आज ही के दिन कोलकाता से हिंदी का प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड प्रकाशित होना शुरू हुआ था।

उन्होंने आगे लिखा कि, गर्व की बात है कि 197 वर्षों के इस लम्बे सफर में भारतीय पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता को निरंतर सशक्त और समृद्ध किया है। '1857 का स्वातंत्र्य समर' हो अथवा 1947 तक के आंदोलन हों, पत्रकारिता का राष्ट्र जागरण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सीएम खट्टर ने कहा कि, #हिंदी_पत्रकारिता_दिवस पर देश के सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी भारतीय लोकतंत्र के संरक्षण और संवर्धन में अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वाहन करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और मजबूत बनाएं, ऐसी मेरी कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+