सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किया "कर्ण कमल" का उद्घाटन

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि पार्टी कार्यालय के भवन का उदघाटन होना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। आज का दिन हम सभी के लिए एतिहासिक दिन बन गया है।

CM Manohar Lal and State President OP Dhankhar inaugurated Karna Kamal

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ''कर्ण कमल'' का गुरुवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने करनाल सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यालय को कार्यकर्ताओं के लिए संस्कारों के प्रचार-प्रसार का केंद्र बताया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यालय को मंदिर का स्वरूप बताया और कहा कि यहां संस्कार मिलते हैं और कार्यकर्ता को देश के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा के अलावा अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने पूर्ण आहूति डाली और कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यालय के भवन का उदघाटन होना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। आज का दिन हम सभी के लिए एतिहासिक दिन बन गया है। कार्यालय का पार्टी को सुचारू रूप से चलाने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आज का यह उत्सव सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है, जिनकी इच्छा थी कि अच्छा कार्यालय बनना चाहिए। जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया, इसे बनाकर तैयार किया है और जिसका नाम कर्ण कमल रखा गया है। इस नाम में भी एक ताकत है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह विचार था कि प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जाएं। सीएम ने कहा कि श्री शाह की प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रदेश के हर जिले में कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अभी तक 15 जिलों में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है। 4 जिलों में कार्यालय जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएंगे तथा 3 जिलों में पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक विकासत्मक परियोजनाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

भ्रष्टाचार पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। बड़े से बड़े अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों की अपेक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार मिल रहा है। अपने जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है, जिसके तहत जिला के विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+