पंजाब: सीएम मान देंगे शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार का तोहफा, यह है पूरा प्लान

पंजाब को शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार का सीएम मान तोहफा देंगे। पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे, सरकारी स्कूलों के लिए बस सुविधा और 2100 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।

Punjab Government

पंजाब के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार साल 2023 में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार प्रदान करने की दिशा में तेजी से काम करेगी। पंजाब के विभिन्न जिलों में 26 जनवरी तक 500 मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए जाएंगे। जिससे लोगों को घर के पास ही दवाइयां और मेडिकल टेस्ट फैसिलिटी मिल पाएगी।

पंजाब सरकार ने इसके लिए ग्रामीण व शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों (PHC) को अपग्रेड करने का फैसला किया है। इनके लिए करीब 85 नए डॉक्टरों की भर्ती का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। इससे पहले पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं।

521 PHC भवनों में खोले जाएंगे क्लीनिक

यह मोहल्ला क्लीनिक गांव और कस्बों में स्थित PHC के पहले से मौजूद भवनों में खोले जाएंगे। यहां नए उपकरण और बुनियादी ढांचे के साथ इन इमारतों को अपग्रेड किया जाएगा। इनके लिए पंजाब सरकार सभी 521 PHC की सूची तैयार कर चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले खोले जा चुके 100 क्लीनिक में रोजाना 7 हजार मरीज 41 बुनियादी लैब टेस्ट समेत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती

CM पंजाब भगवंत मान की कैबिनेट मीटिंग के बाद की गई घोषणा के अनुसार, साल 2023 में 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर (SI) की भर्ती होगी। इसके लिए जनवरी महीने में ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है और लिखित परीक्षा मई-जून में ली जाएगी।

15 से 30 सितंबर के बीच फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवंबर में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आउट होगी। राज्य सरकार ने इस पुलिस भर्ती को अगले 4 साल तक लगातार जारी रखने का दावा किया है। इनके अलावा राजस्व विभाग में 710 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी भी दी जा चुकी है।

सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए चलेंगी बसें

पंजाब सरकार मजबूत एजुकेशन मॉडल की दिशा में साल 2023 में प्रदेश के सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए बस सेवा की सुविधा प्रदान करेगी। पंजाब में 25 दिसंबर 2022 को मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित की गई। इस दौरान CM भगवंत मान पटियाला के मॉडल टाउन के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट (GSSSS) स्कूल पहुंचे थे।

यहां से उन्होंने निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं की आवाजाही के लिए स्कूल बसें जल्द चलाने की घोषणा की है। सरकारी दावे के अनुसार इस PTM में राज्य के 20 हजार स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के 10 लाख से अधिक पेरेंट्स शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+