पंजाब शांतिप्रिय राज्य, यहां लोगों का भाईचारा बहुत मजबूत, किसी को शांति भंग नहीं करने दी जाएगी: CM
punjab latest news in hindi: पंजाब में हाल की आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आरोपियों की तलाश की जाए और दोषियों को कठोर दंड दें। मान बोले- हमारा पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी..।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, राज्य की शांति और शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लिया। उन्होंने पंजाब में सार्वभौमिक सद्भाव और बंधुत्व बनाए रखने के लिए गुरु साहिब से प्रार्थना की।
मालूम हो कि, कल सी.एम. भगवंत मान द्वारा डी.जी.पी. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की गई थी। डी.जी.पी.(स्पेशल) संजीव कालरा ने बताया कि इस मीटिंग में कोटकपुरा में हुई घटना को लेकर चर्चा की गई। इस घटना की पूरी जानकारी सी.एम. मान को दी गई। 'डी.जी.पी. ने कहा की सी.एम. मान ने हर हाल में राज्य में अमन-शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अगले सप्ताह फिर सी.एम. मान द्वारा इस मामले पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस केस को जल्द से जल्द ट्रेस करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस को और अलर्ट होने व नाकावंदी करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications