ज्ञानी हरप्रीत सिंह की चेतावनी को सीएम मान का दो टूक, कहा- कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी
सीएम मान ने आदेश दिया है कि जिन नौजवानों को हथियारों के चलते हिरासत में लिया गया है उन्हें जल्द रिहा किया जाए।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा पंजाब सरकार को चेतावनी का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कानून मुताबिक ही सारी कार्रवाई कर रहे हैं।
इस दौरान सीएम मान ने डीजीपी को सख्त आदेश भी दिए हैं जिन नौजवानों को हथियारों के चलते हिरासत में लिया गया है उन्हें जल्द रिहा किया जाए।
गौरतलब है कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकरा को 24 घंटों का अल्टीमेटम दिया है कि सभी सिख नौजवानों को रिहा किया जाए। जत्थेदार ने यह भी कहा कि अगर रिहा नहीं किया गयो तो ''खालसा वहीर'' निकाली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications