आतंकी हमले में शहीद हुए हरकृष्ण सिंह और मनदीप सिंह के परिवार के मिले सीएम मान
जम्मू में आतंकी हमले में शहीद हुए हरकृष्ण सिंह और मनदीप सिंह के परिवार के सीएम मान ने मुलाकात कर दुख साझा किया।

जम्मू कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए पंजाब के शहीदों के घर जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीड़ित परिवार को दिलाया दिया। सीएम मान बटाला के जवान एस. हरकृष्ण सिंह और लुधियाना के शहीद मनदीप सिंह के परिवार के मिले।
जम्मू में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बटाला के शहीद एस. हरकृष्ण सिंह के परिवार ने मिलकर अपना दुख साझा किया। शहीद को पुष्प अर्पित किए। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में ₹1 करोड़. चेक परिवार को सौंपा गया। हमारा शहीद पंजाब और देश की शान।
लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जम्मू में आतंकी हमले में शहीद हुए लुधियाना जिले के जवान मनदीप सिंह के परिवार से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द साझा किया। सरकार ने आर्थिक सहायता के लिए एक करोड़ का चेक भेंट किया। सीएम मान ने कहा कि शहीद जवान ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई अब सरकार उनके परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications