सीएम मान की नई सौगात, जालंधर में वेरका के नए प्लांट का किया उद्घाटन
सीएम मान ने कहा कि हम वेरका को मजबूत करने में लगे हैं। ₹84 करोड़ की लागत से 1.25 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण संयंत्र दही और लस्सी के साथ-साथ आय का एक स्रोत बन जाएगा।

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर स्थित वेरका प्लांट पमें करोड़ों के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। 84 करोड़ रुपए की लागत के नए प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली व हिमाचल तक वेरका को पहुंचाएंगे। वेरका को पंजाब का कमाऊ पुत्त बनाएंगे। सीएम मान ने कहा कि सवा लाख दूध वेरका प्लांट में आएगा। वहां से 50 मीट्रिक टन का दही, 75 हजार दही डबल होकर लस्सी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आएगा सवा लाख लेकिन मिलेगा सवा 2 लाख।
सीएम मान ने वेरका प्लांट, जालंधर में स्व-संचालित किण्वित डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट में प्रतिदिन 1.25 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण करेगा। सीएम मान ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार सहायक व्यवसायों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश कर रही है। हम वेरका के माध्यम से पंजाब के उत्पादों को दुनिया भर में भेजने के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के कर्जे का 36 हजार करोड़ रुपए उतारा है। पंजाब के स्कूल शानदार बनाए जा रहे हैं। सरकारी सकूलों में ऐसी सहूलियतें सुविधाएं देंगे कि अभिभावकों की मर्जी होगी कि वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल या फिर सरकारी स्कूल में पढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों की ऐसी नुहार बदली है कि सभी वर्ग के लोगों के बच्चे चाहे वह अमीर, गरीब, गाड़ियों वाले, रिक्शे वाले के हों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में भी ऐसा माहौल बनाएंगे। पंजाब के स्कूलों में मुफ्त विद्या, उच्च स्तरीय विद्या दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications