सोनीपत रोडरेज हादसे पर CM खट्टर ने जताया दुख, कहा परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी
सोनीपत रोडरेज हादसे पर CM खट्टर ने जताया दुख, कहा परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एनएच 44 पर हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खेद जताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा रोडवेज के चालक जगबीर की हत्या और उनके बेटे संदीप द्वारा आत्महत्या करने पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा यह काफी दुखद घटना है। हरियाणा पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है और जल्द ही चालक की हत्या के आरोपी काबू किए जाएंगे। इसके अलावा, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नीति के तहत सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए होगा सर्वे: मनोहर लाल
लोगों की नशे की लत छुड़वाने के लिए प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए एक सर्व कराया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि आज के समय में किस जिले में कितने नशा मुक्ति केंद्र खोलने की जरूरत है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग रेडक्रास सोसाइटी या अन्य संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों की भी जानकारी एक प्लेटफार्म पर एकत्रित की जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश के जिला अस्पतालों में फर्स्ट एड विंग खोली जाएंगी, ताकि रेडक्रॉस द्वारा दी जाने वाली फर्स्ट-एड की ट्रेनिंग इन विंग के माध्यम से प्रदान की जाए।
यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। वह गुरुवार को हरियाणा राजभवन में आयोजित राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की हरियाणा राज्य शाखा की प्रबंध समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेंट जॉन एंबुलेंस द्वारा संचालित एंबुलेंस और ड्राइवर को स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित किया जाएगा और अब इनका संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा।












Click it and Unblock the Notifications