हरियाणा: सीएम खट्टर का ऐलान, प्रदेश के बड़े गांवों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के 10 हजार से अधिक आबादी के 750 गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

manohar lal Khattar, Haryana, no index

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के बड़े गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह व्यवस्था जिला परिषद अथवा पंचायत से करवाई जाएगी या फिर प्रदेश सरकार इसके लिए कोई अन्य व्यवस्था करेगी, इसका फैसला जल्द लिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने धतीर गांव से पातली गांव तक नई सड़क का निर्माण 45 लाख रुपए से करवाने तथा हजारी बंगला चौपाल की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए और धतीर से मडकोला तक 3.30 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड रुपए मंजूर करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री बुधवार को पलवल जिला के गांव धतीर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के 10 हजार से अधिक आबादी के 750 गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक की नीयत विकास के मामलों में स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा था मैं प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक और चौकीदार बनकर देश की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साबित किया है कि एक नेता सेवा कर सकता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की करोड़ों महिलाओं को इस योजना के तहत धुएं से निजात दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि आज हम देश में सड़कें बनाने के साथ-साथ लोगों के जीवन को सुगम बनाने का रास्ता भी तैयार कर रहे हैं। कोरोना काल में दुनिया भर में कोविड वैक्सीन तैयार कर देश का नाम ऊंचा करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह हमारे विश्व में बढ़ते हुए गौरव का परिचायक है

परिवार पहचान पत्र को परमानेंट प्रोटेक्शन ऑफ पुअर पीपल बताते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 15 लाख आयुष्मान कार्ड बने थे लेकिन परिवार पहचान पत्र बनने के बाद इसमें साढ़े 14 लाख लोगों का नाम और जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि धतीर गांव में दिसंबर में 450 बीपीएल कार्ड थे और अब इनमें 350 बीपीएल कार्डों का और इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि दतिया गांव में 3598 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और इनमें से 17 लोगों ने अब तक इसका लाभ भी लिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आम आदमी की आय 1.80 लाख रुपये से अधिक बढ़ाना है।

चिराग योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत अगर कोई भी होनहार बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है तो पहली से पांचवी तक के बच्चे को 700 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चे को 900 रुपये और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे को 1100 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि धतीर गांव में अब तक 43 लाख रुपए के विकास कार्य हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+