मैरिज पॉर्टी से लौट रही लेडी जर्नलिस्ट की कार पंक्चर, बदमाशों ने फेंकी कील, CM केजरीवाल ने LG को फिर घेरा
दिल्ली में रात के वक्त महिलाओं की कार के आगे अचानक कील फेंक दी गई। आरोप है बदमाशों इस घटना को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया।

दिल्ली के आवासीय क्षेत्र वायुसेनाबाद से तुगलकाबाद जाने वाली रोड पर एक महिला पत्रकार की कार अचानक पंक्चर हो गई है। लेडी जर्नलिस्ट ने इस घटना को खुद के ऊपर टारगेट हमला बताया है। जर्नलिस्ट ने घटना के बाद पंक्चर कार की टायर का वीडियो शेयर करते हुए की रात के वक्त उस वक्त बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया जब हम वायुसेनाबाद के पास थे और घर की ओर कार से घर की ओर वापस जा रही थी।
जर्नलिस्ट के मुताबिक कार में उनके अलावा कुछ और महिलाएं थीं, सभी शादी समारोह लौट रही थीं। घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxsena) पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
घटना का जिक्र करते हुए महिला पत्रकार साक्षी जोशी ने तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, "जब तक कुछ नहीं होता किसी के साथ तब तक वो सेफ महसूस करता है। कल शादी अटेंड करने के बाद घटना के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे परेशान रहे। हमारे साथ पड़ोस का एक परिवार था। अचानक गाड़ी के सामने एक रॉड फेंकी गई थी। जिसमें कील लगी थी। थोड़ी देर बाद कार पिछला टायर पंक्चर हो गया था। घटना उस वक्त महिलाओं ने ज्वैलरी भी पहन रखी थी। घटना स्थल के आसपास कोई पुलिस भी मौजूद नहीं थी। डर इस बात का था वो लोग हमें कहीं फॉलो ना कर रहे हों"।
फिर क्राउन प्लाज़ा की रेड लाइट पर हमें पीसीआर दिखी।पीसीआर में राजपाल सिंह जी ने हमारी काफ़ी मदद की। वो मेकैनिक को लेकर आए और पूरे समय हमारे साथ ही रहे। जहां ऐसे पुलिसवाले हमारा विश्वास @DelhiPolice में बढ़ाते हैं वहीं सवाल ये भी है कि ऐसे गिरोह सक्रिय कैसे हैं? कृपया संज्ञान लें pic.twitter.com/lBJ0sRN0N7
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) February 22, 2023
लेडी ने घटना के गाड़ी के टायर की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि किश्मत ऐसी थी कि हम सुरक्षित बच गए। महिला ने दिल्ली पुलिस के राजपाल यादव को धन्यवाद दिया। वहीं साक्षी जोशी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) लिखा, "एलजी साहेब..."। दिल्ली के सीएम इस पोस्ट के जरिए दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications