महाराष्ट्र में पार्टी के विस्तार में जुटे केसीआर, किसानों की स्थिति पर की चर्चा

केसीआर ने कहा कि सिंगापुर हर वर्ष पांच करोड़ कारगो परिचालन करता है तो विशाल भारत मात्र पैंतीस लाख कारगो परिचालन ही कर पाता है। उन्होंने तेलंगाना में कृषि व किसान कल्याण क्षेत्र में हुए कामों की भी चर्चा की।

KCR

महाराष्ट्र में लगातार दो रैलियों के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मुखिया व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव राज्य में पार्टी के विस्तार की कवायद में जुट गए हैं। उनकी मौजदूगी में शनिवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र शेतकरी संगठन के युवा अध्यक्ष सुधीर बिंदु, कैलाश तवर, शरद मरकड व सुवर्णा काठे समेत महाराष्ट्र के किसान संगठनों के कई नेता बीआरएस में शामिल हो गए।

किसानों से देश की स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन सिंगापुर हमसे काफी आगे है। सिंगापुर हर वर्ष पांच करोड़ कारगो परिचालन करता है तो विशाल भारत मात्र पैंतीस लाख कारगो परिचालन ही कर पाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रकों की गति 115 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि भारत में ट्रक की गति 25 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है। हमें विश्व स्तर पर आगे आने के लिए प्रयत्न करना है।

तेलंगाना में कृषि व किसान कल्याण क्षेत्र में हुए कामों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 94 लाख एकड़ में लगी धान की फसल में से अकेले तेलंगाना में 56 लाख एकड़ का योगदान है। यह कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है। तेलंगाना में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बंद हो चुकी है। महाराष्ट्र का बजट तेलंगाना के बजट से बड़ा है। तेलंगाना में किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो पा रहा है। कारण साफ है कि महाराष्ट्र सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने की कोशिश नहीं कर रही। वे देशभर के किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। किसान संगठन में इतनी ताकत है कि किसानों के हित की लड़ाई लड़ी जा सकती है।

इस अवसर पर मंत्री हरीश राव, सत्यवती राठौर, सांसद बीबी पाटिल, पल्ला राजेश्वर रेड्डी, विधायक बाल्का सुमन, जीवन रेड्डी, बीआरकेएस अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी, बीआरएस महासचिव रवि कोहर, हिमांशु तिवारी व माणिक कदम भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+