कोविड को लेकर सीएम जगन ने की अहम बैठक, दिए ये दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री जगन मोहन ने अधिकारियों से सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी क्लीनिकों को चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा।

jagan mohan reddy

आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को दुनिया भर में फैल रहे नए कोविड वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया। सोमवार को अपने ताडेपल्ली कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें बताया कि नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसलिए अधिकारी हवाईअड्डों पर कोविड का टेस्ट करें और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग करें।

मुख्यमंत्री जगन मोहन ने अधिकारियों से सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी क्लीनिकों को चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोविड पॉजिटिव मामले सामने आते हैं तो ऑक्सीजन का स्टॉक तैयार रखें। वहीं, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए राज्य की पहल के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नए वेरिएंट पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो सरकार को सामूहिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने फरवरी और अप्रैल 2023 में विशाखापत्तनम में होने वाले जी-20 सम्मेलनों के मद्देनजर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+