सीएम जगन मोहन ने राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ऊर्जा विभाग की पीठ थपथपाई
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार -2022 हासिल करने के लिए ऊर्जा, वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री पेड्डिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी की सरहाना की।

अमरावती,17 दिसंबरः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार -2022 हासिल करने के लिए ऊर्जा, वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री पेड्डिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। ऊर्जा मंत्री ने विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) के विजयानंद, आंध्र प्रदेश ऊर्जा संरक्षण मिशन के सीईओ ए चंद्रशेखर रेड्डी और एपी ट्रांसको जेएमडी आई पृथ्वी तेज के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की।
इस अवसर पर, उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कार को मुख्यमंत्री को दिखाया था। आंध्र प्रदेश सरकार ने सर्वोत्तम नीतियों और ऊर्जा सुरक्षा के प्रति अपने प्रयासों की पहचान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीता है।












Click it and Unblock the Notifications