15 मार्च को पूरे आंध्र प्रदेश में फैमिली डॉक्टर योजना शुरू करेंगे सीएम जगन मोहन रेड्डी

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को योजना के शुभारंभ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

jagan mohan reddy

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी 15 मार्च को राज्य भर में परिवार चिकित्सक (फैमिली डॉक्टर) कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस पायलट परियोजना की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कार्यक्रम को राज्य के बाकी हिस्सों में विस्तारित करने का भी फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को अपने ताडेपल्ली कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अपने फैसले की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना के शुभारंभ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि फैमिली डॉक्टर के पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब तक 45,90,086 लोगों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री को बताया कि 1149 पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है और अतिरिक्त 175 डॉक्टरों को रिजर्व रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 10,032 ग्राम स्वास्थ्य क्लीनिकों में से प्रत्येक में एक एएनएम और एक सीएचओ होंगे, जबकि प्रत्येक क्लिनिक में 3 से 4 आशा कार्यकर्ता होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य क्लीनिकों में चिकित्सा परीक्षण करने के लिए 105 प्रकार की दवाएं और 14 प्रकार के डायग्नोस्टिक किट उपलब्ध होंगे। राज्य भर में, फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट के तहत 910 वाहन विभिन्न गैर-संचारी और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को 104 चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। 108 सेवाओं का विस्तार करने के लिए 146 अतिरिक्त वाहन खरीदे जा रहे हैं। अधिकारियों ने उन्हें यह भी बताया कि नव स्थापित मेडिकल कॉलेजों में काम जोरों पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+