CM हेमंत सोरेन युवाओं से बोले- नौजवान जो चाहेंगे, सरकार उसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी
झारखंड में रद्द नियोजन नीति से नाराज राज्य के नौजवानों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साधने की कोशिश की है।

रांची,21 दिसंबरः झारखंड में रद्द नियोजन नीति से नाराज राज्य के नौजवानों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साधने की कोशिश की है। सीएम हेमंत सोरेन ने सड़क पर आंदोलनरत युवाओं को सदन के जरिये कहा है कि राज्य के नौजवान जो चाहेगा, मेरी सरकार उसी रास्ते पर चलेगी। सदन में नौजवानों को अपने संदेश में कहा कि आप चिंता ना करें, आपका भविष्य मेरी सरकार की प्राथमिकता है। उम्र सीमा, फॉर्म फी दोबारा नहीं लगना जैसे जो भी बाधाएं युवाओं के भविष्य के बीच में आएगी, उसका समाधान करूंगा।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले भी मेरी सरकार ने फॉर्म फी को मात्र 50 रुपया किया था। हर हाल में विधि सम्मत जो युवाओं के हित में होगा, उसपर काम करेंगे। राज्य के युवा भविष्य की चिंता में जगह जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। नियुक्ति नीति रद्द होने की खबर के बाद से ही मैं और मेरी सरकार चिंतित है। वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा हूँ।
आंदोलन कर रहे युवाओं से मिला प्रतिनिधिमंडल
सीएम ने सदन में कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं की चिंता है। इसलिए आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा। जिसमें मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ विधायक लंबोदर महतो, विनोद सिंह, दीपिका पांडेय और सुदिव्य सोनू शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications