CM हेमंत सोरेन पहुंचे छठ घाट, दर्जी और पान दुकान चलाने वाले परिवार के साथ भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित

रांची,31 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बेटे के साथ छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। हेमंत सोरेन अपने परिवार के सदस्यों रांची के नक्षत्र

रांची,31 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बेटे के साथ छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। हेमंत सोरेन अपने परिवार के सदस्यों रांची के नक्षत्र वन स्थित हटनिया तालाब में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचे थे। राज्य के अन्य छठ घाटों पर भी व्रतियों ने लोक आस्था के महापर्व पर पहला अर्घ्य अर्पित किया। रांची के सभी छठ घाटों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी।

hemant seron

पान दुकान चलाने और दर्जी का काम करने वाले परिवार के साथ अर्घ्य अर्पित किया
हेमन्त सोरेन ने परिवार के साथ हटनिया तालाब में डिप्टीपाड़ा निवासी छठ व्रती विनोद कुमार वर्मा और दीनदयाल नगर निवासी छठ व्रती शिवनारायण राम के परिजनों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। छठ व्रती विनोद कुमार वर्मा कचहरी चौक स्थित राजस्थान कालेवालय के बगल में पान की दुकान चलाते हैं। वहीं शिवनारायण राम पथ निर्माण विभाग में दर्जी का काम करते हैं।

तीन साइज ऑप्‍शन में मिल रहे ये लगेज बैग सेट, लाइटवेट और मजबूत इन बैग में मिलेगा एक्स्ट्रा पैकिंग स्‍पेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं-बहने 72 घंटे का व्रत रखकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं। यह हजारों साल पुरानी अद्भुत परंपरा है। यह समर्पण, सात्विकता, आस्था और स्वच्छता का एक बड़ा उदाहरण है। वे इस परंपरा को शीश झुका कर नमन करते हैं। हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी सुखी हो, सब निरोगी रहें, छठी मैया सबका मंगल और कल्याण करें।

कोरोना संक्रमण से मिली राहत ने बढ़ाया महापर्व का उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर हर तरफ भक्ति का रंग कुछ अलग ही दिखाई पड़ा। कोरोना महामारी के कारण जहां पिछले वर्ष महिलाओं ने सीमित रूप में ही व्रत किया था, वहीं इस बार कोरोना से राहत मिलने की स्थिति में फिर वही पुरानी उत्साह और जोश के साथ छठ का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से प्रार्थना किया कि इसी उत्साह और उमंग के साथ हमारी सभी परंपराएं आगे बढ़ती रहें। सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं पर भगवान भास्कर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+