CM Hemant Soren ने बोकारो डीसी को दिया आदेश, कहा- अंकित को पढ़ाई में हरसंभव करें मदद, जानें क्या है मामला

अंकित का सीएम को ट्वीट, गरीब हूं पढ़ना चाहता हूं, सीएम ने बोकारो डीसी को दिया आदेश कहा, अंकित बेटे की पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने

Hemant Soren

दसवीं में अच्छे नंबर आने के बाद भी आगे की पढ़ाई में असमर्थ अंकित ने सीधे मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी इस चिट्ठी के साथ उसने अपनी मार्क शीट भी अटैच की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर दिया। उसे उम्मीद थी कि सरकार उसकी मदद करेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए अंकित ने अपने पढ़ाई में अच्छे होने की पूरी बात सीएम को बताई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की अपील करते हुए लिखा कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मैं आगे पढ़ना चाहता हूं, मदद कीजिए।

बोकारो जिले के गोमिया बड़कीपुन्नु का रहने वाला अंकित पढ़ाई में अच्छा है। आर्थिक तंगी की वजह से अंकित आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। सिर्फ एक ट्वीट ने अंकित की इस परेशानी का हल निकाल दिया। ट्वीट के बाद हेमंत सोरेन ने भरोसा दिया है कि आगे की पढ़ाई जारी रहेगी। अंकित ने सीएम हेमंत को लिखे पत्र में अपनी पढ़ाई में अच्छे होने का जिक्र करते हुए लिखा कि मैंने मैट्रिक की परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक लाए हैं। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में पहले स्थान पर रहा, पूरे जिले में मेरा स्थान तीसरा है और झारखंड में मैं नौं स्थान पर हूं। मेरे पिता कमजोर हैं, उन्हें काम करने में परेशानी होती है किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। मां सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी थी उनका पैर टूट गया है। । मुझे सरकार की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला है।

अंकित पढ़ने में अच्छा है उसने मैट्रिक के रिजल्ट में यह साबित करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बोकारो डीसी को आदेश दिया है। बोकारो डीसी को अंकित की पढ़ाई के लिए हर संभव सरकारी सहायता पहुंचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया. साथ ही अंकित के परिवार वालों को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने इसके लिए सरकार हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आयी है। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद पढ़ाई में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। परिवार वालों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+