Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 28 करोड़ रुपये की लागत से बने डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन
Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने आज पलामू में 28 करोड़ की लागत से बने मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।
उद्घाटन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, आईएएस विनय चौबे, पलामू आयुक्त मनोज जायसवाल, पलामू रेंज के आईजी विनोय चौबे, पलामू डीसी शशि रंजन के अलावे झारखंड की कई सियासी हस्तियां मौजूद थीं।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पलामू को फिर से विकास क रास्ते पर ले जाना है। मेधा डेयरी का उद्घाटन इसी की एक कड़ी मात्र है। हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है।
हर दिन होगी 50 हजार लीटर दूघ की प्रोसेसिंग
बता दें कि मेधा डेयरी प्लांट से प्रतिदिन 50 हजार लीटर दूध प्रोसंसिंग होकर लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लांट से आसपास के 25000 पशुपालकों को रोजगार मिलेगा या उनको आमदनी होगी। इस मौके पर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सुधा डेयरी प्लांट के खुल जाने से दूध के ग्राहकों और पशुपालकों को सही कीमत मिल सकेगा। साथ ही यह प्लांट पलामू जिले के विकास में अहम रोल निभायेगी।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने घोषणा की है कि पशुपालकों को 3 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री रामेश्वर उराव मौजूद भी थे। सीएम ने बुधवार को पलामू में मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पशुपालकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पशु उपलब्ध कराये जायेंगे।
पलामू के मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी के गणके स्थित मेधा डेयरी प्लांट का सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। सीएम ने मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद थे। चियांकी के गणके में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट 28 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसके उद्घाटन के लिए सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाईअड्डे पर उतरे। एयरपोर्ट पर पलामू कमिश्नर मनोज जायसवाल, आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी शशिरंजन और एसपी रिष्मा रमेशन ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर सीएम को सलामी दी गई, जिसके बाद सीएम सड़क मार्ग से डेयरी प्लांट पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications