सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में फहराया तिरंगा,पुलिस पदाधिकारियों को मेडल देकर किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की राज्यवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों क

रांची,15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की राज्यवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा मेडल और सराहनीय सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तो राज्य की प्रगति के लिए उनकी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का भी जिक्र किया।हेमंत सोरेन ने कहा, ''सरकार गठन के बाद लक्ष्य तय किया कि आजादी के संघर्ष में बलिदान देने वाले वीरों के सपनों का झारखंड बनाएंगे।

hemant seron

जिन उम्मीदों को लेकर राज्य का निर्माण हुआ था, उनको पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास करेंगे। हम एक सशक्त राज्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयत्नशील हैं।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु अब तक 4 लाख 28 हजार नये KCC आवेदन के लिए ₹1583 करोड़ स्वीकृत की गई है। किसानों के प्रशिक्षण हेतु समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की शुरूआत हुई। किसानों को 50% अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वृद्ध, निराश्रित महिलाएं और दिव्यांगजनों को सम्मान से जीवन जीने का हक प्राप्त हो सके। इसके लिए सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत की। अबतक लगभग 12 लाख लाभुकों को योजना से जोड़ा जा चुका है। राज्य के 29 हजार से अधिक गांव में करीब 35 लाख परिवारों को सखी मंडलों से जोड़ा जा चुका है। इन सखी मंडलों को ₹3700 करोड़ से ज्यादा चक्रीय निधि के रूप में उपलब्ध करायी गई है। पलाश ब्राण्ड के उत्पादों को अलग पहचान मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+