CM Hemant Soren: भीषण गर्मी की संभावना को लेकर सरकार अलर्ट, पेयजल संकट से निपटने के लिए बनी रणनीति

रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में फरवरी महीने से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

 Hemant Soren

रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में फरवरी महीने से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, डालटनगंज का 34.4 रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के मौसम में हर साल राज्य के कई हिस्सों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने गर्मी के मौसम में पेयजल की कमी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाकर उसे क्रियान्वित करने का आदेश दिया।

नगर विकास सचिव ने कहा कि जिन शहरों में पाइप लाइन वाटर सप्लाई स्किम पूरी हो गई हैं। वहां अधिक से अधिक घरों में वाटर कनेक्शन दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी निकायों में खराब और बंद पड़े चापानलों को अविलंब दुरुस्त किया जाये। जहां पाइपलाइन से जलापूर्ति संभव नही है वहां टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित हो। शहरों में बंद पड़े एचवाईडीटी बोरिंग को दुरुस्त कराएं। संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए जरूरी उपलब्ध टीमों की संख्या बढ़ाएं। सभी नगर निकाय एक टॉल फ्री नंबर जारी करें। सभी नगर निकाय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये, जो जलापूर्ति को लेकर जवाबदेह होगा। वे शुक्रवार को वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिए सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रांची के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची का अधिकतम तापमान 2 मार्च तक 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को रांची में सूर्यादय सुबह 6.14 मिनट पर सूर्यास्त का समय शाम 5.50 मिनट पर निर्धारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+