CM हेमंत ने सौंपी 206 नई एंबुलेंस, कहा-जल्द खुलेगा राज्य में एक नया मेडिकल कॉलेज

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 206 नई एंबुलेंस राज्य की जनता को समर्पित किया। उन्होंने ऐलान किया कि रांची में राज्य सरकार एक और नया मेडिकल कॉलेज खोलेगी, जहां वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने बुधवार को ही एक अन्य कार्यक्रम में 38 नवनियुक्त डेंटिस्ट को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

राज्य में हुई 543 नई एंबुलेंस की संख्या

राज्य में सरकार की ओर से 337 एंबुलेंस का संचालन पहले से किया जा रहा है। अब 206 नई एंबुलेंस की लॉचिंग के साथ इनकी संख्या 543 हो गई है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि गांव के लोगों को एंबुलेंस की सुविधा कैसे दें, उनके स्वास्थ्य की जांच कैसे हो. इसके लिए एक समय तय करना होगा कि किस दिन एंबुलेंस गांव के किस जगह पर कैंप कर रही है।

Hemant Soren

उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां आम नागरिकों के लिए सस्ते दर पर राज्य सरकार एयर एंबुलेंस उपलब्ध करा रही है। बीपीएल परिवार को भी एयर एंबुलेंस की जरूरत हुई तो उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को इस प्रकार मजबूत करेंगे कि अब यहां से बेहतर इलाज के लिए लोग दूसरे राज्यों के शहरों में न जाएं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग बेहतर इलाज के लिए झारखंड आएंगे।

सरकार के इस कदम से लोग काफी ज्यादा खुश हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें जरूरत के समय अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। पहले उन्हें एंबुलेंस का जहां इंतजार करना पड़ता था, वहीं, अब उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय से इलाज भी मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+