सीएम धामी का वादा- धार्मिक तीर्थाटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड

टिहरी, 13 नवंबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड अपने देवस्थलों के कारण धार्मिक तीर्थाटन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। यहां कण-कण में भगवान का वास है और देवभूमि में पवित्र स्थलों के सुंदरीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य होगा।

cm

शुक्रवार को नरेंद्रनगर विधानसभा के गजा स्थित घंटाकर्ण मंदिर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पंपिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, सात लाख 50 हजार की लागत से बने रैन बसेरा, बेंच और साइनेज का लोकार्पण और 50 लाख की लागत से बनने वाले एक अन्य विश्राम गृह का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पूरी दुनिया में धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। देहरादून से टिहरी के बीच आठ हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की पीएम ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन से माता मंगला व भोले जी महाराज ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, दिनेश डोभाल, ओम गोपाल रावत, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, सचिव रघुवीर सजवाण, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं-
- गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिग सेंटर का नाम विमाण गांव के शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम से।
- राइंका जाजल का नाम रामपुर गांव के शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला।
- राइंका गजा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर।
- तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण।
- कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण।
- तैला-अखोड़ीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण।
- शिवुरी-धौड़ागल्ला पांच किमी मार्ग का डामरीकरण।
- हिडोला-मुडाला 3.5 किमी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण।
- बांसकाटल चार किमी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण।
- भांग्ला 2.7 किमी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य।
- गजा-पसरखेत से पसरडंडा दो किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण।
-घिघुड़ पांच किमी मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण।
- गजा में पार्किग का निर्माण।
- आइटीआइ रणाकोट के अवशेष भवन निर्माण की स्वीकृति।
- गजा-पसरखेत से गौताचली दो किमी मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य।
- बमणगांव-थन्यूल पांच किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण।
- सिलकणी से पजैगांव जूनियर हाईस्कूल तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण।
- नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चंद्रभागा नदी के बायें तट पर ढालवाला बंधे में फेंसिंग निर्माण कार्य की स्वीकृति।
- राइंका नैचोली का भवन निर्माण।
- बेमुंडा पिपलेथे सड़क निर्माण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+