CM Bhupesh in Durg: दुर्ग में किसानों से मिले सीएम बघेल, दी करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी।

CM Bhupesh durg visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम एक बार फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सीएम राज्यवासियों को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग के निकुम पहुंचे। जहां हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल का बीस रुपये के नोटों की माला पहनाई गई। सीएम का इस तरह का स्वागत इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने हाल ही में ऐलान किया था कि "इस साल धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से की जाएगी"
पुरई पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के घर पर उनसे मिले। परिवार के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान परिवारजनों ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि गणों को सात्विक भोजन परोसा। सीएम भूपेश बघेल को भोजन की थाली में आम का नूनचरा, अचार और अलसी के भुरके समेत स्वादिष्ट भोजन परोसे गए। जिसका सीएम समेत सभी अतिथियों ने आनंद लिया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू और अन्य अतिथि मौजूद थे।
करोड़ों की देंगे सौगात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के लोगो को 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल था। इसके अलावा मुख्यमंत्री हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री भी वितरित की। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications