वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री: CM बघेल ने कहा- भाजपाई कभी गोडसे मुर्दाबाद नहीं बोल सकते

रायपुर। मंगलवार को जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित गीता जयंती व वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कालीचरण के मामले पर एक भी भाजपाई का निंदा बयान नहीं आया। भाजपाई कभी गोडसे मुर्दाबाद नहीं कह सकते। गोडसे इनके दिलों में विराजता है। उनकी मंशा भी वही है।

cm bhupesh baghel said bjp can never speak godse murdabad no bjps statement came in kalicharan case

वे दिखावे के लिए महात्मा गांधी की जय बोलते हैं। कालीचरण के ऊपर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने कहा कि जीवन भर गौ माता की सेवा करने वाले यादव समाज की लगातार अनदेखी की गई। लेकिन हमने इन्हें आर्थिक समृद्ध किया। इससे पहले संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने पाररास में ओवरब्रिज की मांग उठा दी। दरअसल विधायक जब सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही थीं तो पाररास क्रॉसिंग पर फाटक बंद मिला। उनकी मांग का संसदीय सचिव और गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने समर्थन किया।

इस पर सीएम ने कहा कि हम एक-एक कर मांग पूरा करेंगे। इसी के साथ उन्होंने खरखरा डैम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर और खरखरा-मोहंदीपाट परियोजना का नाम दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपए देने, शहर में पानी टंकी और ओपन जिम की घोषणा की। विधायकों ने उनके कहा कि यहां गेट बंद होने से आम गाड़ियों के साथ ही एंबुलेंस तक लंबे समय तक फंसी रहती है। आज भी गोड़मर्रा आते समय वहां बीच में ही रूकना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+