CM भूपेश बघेल बोले-बीजेपी समर्थित साधु-संत जनता को गुमराह कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना मामले में बीजेपी पर फिर सवाल उठाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आवास के मामले में भी रमन सिंह ने झूठ बोला। 16 लाख आवास कहा से आ गए। 7 लाख आवास के लिए बजट के 3200 करोड़ हमने रखा है।

bhupesh baghel

हिन्दू राष्ट्र की मांग लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। कांकेर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि, भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान पर कलेक्टरों से नुकसान का परीक्षण कराने की बात कही है।

भूपेश बघेल ने कहा, बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं। जोकि जनता को बरगला रहे हैं। इसलिए यहां मांग करने के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के पास साधु-सतों को जाना चाहिए। अमित शाह कहते हैं देश संविधान से चलेगा। वह 25 मार्च को आ रहे हैं। इस मांग को लेकर उनसे मिलना चाहिए। ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना मामले में बीजेपी पर फिर सवाल उठाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, आवास के मामले में भी रमन सिंह ने झूठ बोला। 16 लाख आवास कहा से आ गए। 7 लाख आवास के लिए बजट के 3200 करोड़ हमने रखा है। एक अप्रैल से सर्वे शुरू होगा जो पात्र हैं उनको आवास देंगे। बीजेपी इससे सहमत है कि नहीं है। एक सदस्य का सहमत होना अलग विषय है। बीजेपी का बयान आना चाहिए सर्वे का वो स्वागत करते है कि नहीं। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के राशन घोटाले के आरोप लगाए, इस पर भूपेश बघेल ने कहा- बीजेपी के समय राशन कार्ड बनाकर काट देते थे। 15 लाख फर्जी राशन कार्ड उन्होंने बनाया। जो चावल गया वो घोटाले के श्रेणी में आएगा। रमन सिंह को जवाब देना चाहिए। 2009 में कुनकुरी कांड हुआ। रमन सिंह के क्षेत्र में धान की चोरी हुई थी। हमारे कार्यकाल में कार्रवाई हो रही है। जिन-जिन दुकानों का सत्यापन हुआ और जिसमें कमी पाई गई। उसमे नोटिस जारी हुआ। जो गलत है उसके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। रमन सिंह के समय में कार्रवाई नहीं हुई। नान डायरी में बहुत सारे नाम थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है।

राहुल गांधी के श्रीनगर में दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- अनेक जगह यह बातें आई। लेकिन इनको परेशान करना है। अडानी के मामले में बोलने नहीं दे रहे हैं। संसद को सत्ता पक्ष चलने नहीं दे रही है। सदन चलता तो अडानी के बारे में चर्चा होती है। यह षड्यंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+