छत्तीसगढ़ सीएम ने दी सौगात, एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत

रायपुर, 25 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत की। इनमें से बिलासपुर में 4 तथा रायपुर में 3 खेल अकादमी आज विधिवत प्रारंभ हुई। बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और कबड्डी अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी, बालिका फुटबाल एवं बालक-बालिका एथेलेटिक्स अकादमी का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत वाली नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Bhupesh Baghel

बिलासपुर में हांकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स की बोर्डिंग एवं कबड्डी (बालिका) अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी की बोर्डिंग, फुटबाल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) की डे-बोर्डिंग अकादमी कुल 370 सीटर है, जिसमें 180 बोर्डिंग सीट एवं 190 डे-बोर्डिंग सीट शामिल है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल परिसर में 9.20 करोड़ रूपए की लागत से बने 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक एण्ड फील्ड, 2.82 करोड़ की लागत से बालकों के लिए निर्मित 50 सीटर खेल छात्रावास, 4.75 करोड़ की लागत से बालिकाओं के लिए निर्मित 100 सीटर खेल छात्रावास तथा 4.47 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर में 4 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कबड्डी इंडोर हॉल, 15 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की गैलरी एवं पेवेलियन के निर्माण सहित वहां फ्लड लाईट लगाए जाने के कार्य की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में स्वर्गीय श्री कोदूराम वर्मा स्मृति तींरदाजी प्रशिक्षण अकादमी, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम परिसर कोटा में बालिकाओं के लिए फुटबाल अकादमी तथा बालक-बालिकाओं के लिए एथेलिटक्स अकादमी का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री गुरूचरण होरा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री एन.एन. एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, बिलासपुर के सांसद श्री अरूण साव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर श्री रामशरण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रायपुर तथा बिलासपुर के कार्यक्रम स्थल से विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी और खेलप्रेमी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+