उद्योगपतियों की जरूरतों और सुविधा के मुताबिक बनेंगी उद्योग के लिए नीतियां, सीएम मान ने कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरूवार को ऐलान किया कि राज्य के सरहदी जिलों में औद्योगिकीकरण को तेज किया जायेगा। यहां पहली सरकार-उद्योगपति मिलनी के दौरान उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरहदी क्षेत्र में उद्योगों का समूचा विकास सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरहदी क्षेत्र में बॉर्डर आइडेंटिफिकेशन प्रक्रिया को सुचारू बनाया जायेगा और इस संबंधी प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि इससे राज्य के खास तौर पर सरहदी क्षेत्र में राज्य के विकास को बहुत अधिक बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व अधीन हुई इस मिलनी की शुरुआत के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में पंजाब के कर्नल मनप्रीत सिंह समेत अन्य शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव की तैयारी के दौरान उन्होंने उद्योगपतियों को कई गारंटियां दी थीं।

उन्होंने कहा कि अब सरकार बनी को 18 महीने होने के बाद में वह अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए यहां आए हैं। मान ने कहा कि राज्य में उद्योगों को सुविधा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। कहा कि कृषि के लिए किसानों को नहरी पानी देने की तर्ज पर राज्य सरकार औद्योगिक इकाईयों के लिए नहरी पानी के तर्कसंगत प्रयोग को सुनिश्चित बनाएगी।

मान ने कहा कि उद्योगों के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए सुविधा दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों की जरूरतों के मुताबिक उद्योगों के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। कहा कि उद्योग जो भी मांग करेंगे, राज्य सरकार वह मांगों जल्द से जल्द पूरा करेगी। मान ने कहा कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह समय की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अमृतसर जिले में रोजाना के आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक समर्पित फोर्स तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि अमृतसर में रोज़ाना के तकरीबन एक लाख श्रद्धालु आते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष फोर्स की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की यह समर्पित इकाई की अलग वर्दी होगी, जिससे उनकी आसानी से पहचान हो सके।

मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में इस पवित्र शहर में शटल बस सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे शहर में प्रदूषण का स्तर घटाने में मदद मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं और शहर निवासियों को बहुत अधिक फायदा होगा। सीएम मान ने कहा कि अमृतसर को पर्यटन के केंद्र के रूप में और अधिक विकसित करने के लिए यह समय की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पुलिस और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करने की तैयारी में है। कहा कि यह लोगों के कल्याण के लिए पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली को वैज्ञानिक तरीके से चलाने में मदद करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमृतसर जिले में आने वाले लोगों के कल्याण के लिए हरेक कदम उठाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति किसी सरकार पर उस समय ही भरोसा करते हैं, जब उनके लिए भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अपराध मुक्त माहौल और अमन-कानून की उचित व्यवस्था हो। कहा कि उनकी सरकार ने लोगों द्वारा दिए जाने वाले टैक्सों के बदले उनको उचित लाभ दिए हैं और टैक्स के एक-एक पैसे का प्रयोग समाज के भले के लिए कर रही है।

मान ने कहा कि जहां तक अमन-कानून व्यवस्था का सवाल है, उद्योगपति कभी भी हिंसाग्रस्त स्थानों पर नहीं जाएंगे, परन्तु दूसरी ओर उद्योगपतियों ने पंजाब सरकार में भरोसा प्रकट किया है और बड़ी संख्या में उद्योग पंजाब आ रहे हैं। कहा कि सरकार के संजीदा यत्नों के स्वरूप राज्य में 50,840 करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने जमशेदपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा निवेश पंजाब में किया है। इसी तरह जिन्दल स्टील, वरबीयो, क्लास, टैफे, हिन्दोस्तान लीवर समेत कई बड़ी कंपनियों द्वारा राज्य में निवेश किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस निवेश से राज्य में 2.25 लाख नौजवानों को रोजग़ार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अमृतसर में 50-100 एकड़ क्षेत्रफल में सैलीब्रेशन प्वाइंट (खुशियों वाले समागम करवाने के लिए विशेष जगह) स्थापित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस जगह पर ऐसे समागमों के लिए बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे। मान ने कहा कि राज्य में पर्यटन को प्रफुल्लित करने के लिए यह प्वाइंट बहुत कारगर सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही पर्यटन सम्मेलन करवाया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि निवेशकों ने राज्य में लगभग 1200-1500 करोड़ का निवेश करने की इच्छा अभिव्यक्त की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह निवेश राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर और अधिक उभारेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+