पंजाब के भविष्य को लेकर बोले CM भगवंत मान, अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं बनाना। कहा कि जो लोग धर्म के ठेकेदार दुकानें खोले बैठें हैं वे किसी भी तरह के वहम में न रहे।

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब के भविष्य को लेकर लाइव हुए है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि आने वाली पीढ़ी को पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं बनाना। इस दोरान उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के ठेकेदार दुकानें खोले बैठें हैं वे किसी भी तरह के वहम में न रहे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को खुशहाल व नंबर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि पंजाब की पंजाबियत व भाईचारक सांझ को कायम रखना व उसे किसी तरह की बुरी नजर से बचाना उनका फर्ज है। पंजाब के युवाओं के हाथों में लैपटॉप, किताबें, कम्प्यूटर, मैडल आदि देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मरने व मारने की बातें करनी बहुत ही आसान है लेकिन जब खुद पर पड़ती है तो तब पता चलता है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर दुकानें खोलकर बैठे हैं और नौजवानों को भड़का रहे हैं, वह अपना यह वहम निकाल दें कि पंजाब में किसी किस्म की गड़बड़ी फैला पाएंगे। कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाना भी जानती है, चलाना भी जानती है। मान ने कहा, 'कानून एवं व्यवस्था के बारे में वह तीन करोड़ प्रदेशवासियों से यही कहना चाहेंगे कि उन्होंने जो विश्वास उनमें दिखाया है, मैं उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications