केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM भगवंत मान, कई अहम मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा
सी.एम. मान ने अमित शाह से रुके हुए विकास फंड को जारी करने की भी मांग की ताकि राज्य के विकास में किसी तरह की कोई कमी न आ सके।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास स्थान पर विशेष मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 40 मिनट तक बैठक हुई और पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। दोनों नेताओं के बीच हुई इस विशेष बैठक में पंजाब की कानून-व्यवस्था के मसले से लेकर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन्स व ड्रग तस्करी, केंद्रीय व राज्य एजैंसियों के बीच में समन्वय, बार्डर पर कंटीली तार को शिफ्ट करने और राज्य में गैंगस्टर की बढ़ रही गतिविधियों बारे गहनता से चर्चा की गई। इस दौरान सी.एम. मान ने अमित शाह से रुके हुए विकास फंड को जारी करने की भी मांग की ताकि राज्य के विकास में किसी तरह की कोई कमी न आ सके।
यह भी पढ़ें- नागालैंड में मिली जीत पर बोले अमित शाह- NDA गठबंधन की सरकार करेगी जनता की आकांक्षाओं को पूरा












Click it and Unblock the Notifications