नागालैंड में मिली जीत पर बोले अमित शाह- NDA गठबंधन की सरकार करेगी जनता की आकांक्षाओं को पूरा
अमित शाह कहा कि एनडीए गठबंधन को फिर से सत्ता में चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की जोड़ी नागालैंड में शांति और विकास को आगे बढ़ाएगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा संगठन के भीतर जश्न का माहौल है। चुनावी घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी बड़े नेताओं ने ख़ुशी जताई है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा को मिली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि नागालैंड के लोगों को शांति और प्रगति को चुनने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को फिर से सत्ता में चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की जोड़ी नागालैंड में शांति और विकास को आगे बढ़ाएगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
Recommended Video
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन प्रदेशो की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मैं त्रिपुरा मेघालय, नगालैंड के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाये देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि त्रिवेणी में भारतीय जनता पार्टी की जीत का राज है। बीजेपी सरकारों की कार्य संस्कृति, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव, यह त्रिवेणी मिलकर भाजपा की शक्ति को 111 गुना बढ़ा देते हैं।
यह भी पढ़ें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं नागालैंड में इतिहास रचने वाली दोनों महिला विधायक?












Click it and Unblock the Notifications