फसलों की गिरदावरी को लेकर एक्शन में सीएम भगवंत मान, फसलों का जायजा लेने इन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
फसलों की गिरदावरी को लेकर सीएम भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं।

सीएम मान फसलों की गिरदावरी को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने खराब हुई फसलों जायजा लेने के लिए प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उक्त स्तर के अधिकारियों को जिले बांटे गए हैं। अधिकारी गिरदावरी और गेहूं खरीदी प्रबंधों की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गिरदावरी का काम तेजी से चल रहा है। बता दें कि गत दिनों पहले सी.एम. मान ने बेमौसमी और ओलवृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान खराब हुई फसलों की गिरदावरी का भरोसा देते हुए किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी।
डेरा बाबा नानक पहुंचे कृषि मंत्री धालीवाल
वहीं कृषि मंत्री धालीवाल भी सरहदी गांवों का दौरा करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने डेरा बाबा नानक इलाके में खराब हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरहदी गांवों में गिरदावरी का काम पूरा हो चुका है। कुलदीप धालीवाल ने किसानों को भरोस देते हुए कहा कि 14 अप्रैल तक आपको खराब फसलों का मुआवजा मिल जाएगा। जिक्रयोग्य है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष मुआवजे में बढ़ौतरी की गई है।
यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में कल होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications