लुधियाना कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू की पेशी, CM मान ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवजोत सिंह सिद्धू की गवाही के लिए लुधियाना कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा देने के निर्देश दिए है। भगवंत मान ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कल लुधियाना की अदालत में एक ठग द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामले में गवाह के रूप में पेश होंगे। उन्हें हर संभव सुरक्षा देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

लुधियाना में सीएलयू केस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। सिद्धू की ओर से निचली अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की गई है। सीजेएम सुमित मक्कड़ की ओर से सिद्धू को कोर्ट में पेश होने के लिए 21 अक्टूबर को प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ है।
बतौर गवाह 21 अक्तूबर को तलब किया है। हालांकि इससे पहले सिद्धू ने 29 सितंबर को दायर की गई अर्जी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बयान दर्ज करवाने की मांग की थी। उक्त याचिका को रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों तथा पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू में सीएलयू को लेकर विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications