छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा, केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएं

केंद्र सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। पिछली सरकार के द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने के कारण किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। कर्ज के कारण मौत का शिकार हो रहे थे। वर्तमान में राज्य सरकार पूरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ बोनस देने वाली पहली सरकार है, जिससे सभी वर्गों के आय में वृद्धि हुई है।

पूरे देश में छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त बातें वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करना है।

chhattisgarh

राज्य सरकार को भाजपा बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जिसका जवाब हमें देना होगा। इससे पहले कांग्रेस भवन गांधी मैदान में महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम छह बजे तक चला। वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जोन और सेक्टर प्रभारी को अपनी कमेटी बनाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वर्मा ने कांग्रेस के इतिहास विषय पर जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+